ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में हुई दो युवकों की आकस्मिक मौत

नव-बिहार समाचार, नवगछिया : पुलिस जिला नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर मदरौनी पावरग्रिड के समीप मंगलवार की शाम एक ट्रक्टर व एक बाइक की
आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी गांव निवासी रिंकू झा के रूप में हुई है। जो टेली शॉपिंग कंपनी में होम डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था। मंगलवार को पूर्णिया से होम डिलीवरी कर तेतरी लौट रहा था। इसी दौरान ट्रक्टर ने उसे रौंद दिया। थानाध्यक्ष एके आजाद ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक्टर को जब्त कर लिया गया है।
इसके अलावा परबत्ता थाना क्षेत्र के बोड़वा गांव में बिजली का करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक मणिकांत मंडल का 25 वर्षीय पुत्र अनोज कुमार मंडल है। अनोज कुमार मंडल मजदूरी कर घर में आकर खाना खाया। खाना खाने के पश्चात घर में ही बिजली का तार ठीक करने लगा। इसी दौरान बिजली करंट के चपेट में आ गया। गंभीर हालत में अनुज कुमार मंडल को परिजन ने अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में चिकित्सक ने जांच करने के पश्चात मृत घोषित कर दिया। जो घर का इकलौता कमाने वाला व्यक्ति था। कबीर मठ बोड़वा के महंत शम्भू शरण दास ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।