ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया पहुंचे डीएम, बाढ़ पूर्व लिया विभिन्न बांधों का जायजा

नवगछिया (भागलपुर) : जिलाधिकारी भागलपुर आदेश तितरमारे ने इस्माईलपुर प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मीपुर स्थित क्षतिग्रस्त गंगा प्रसाद जमींदारी बांध का शनिवार को जायजा लिया। डीएम ने मौके पर मौजूद एसडीओ नवगछिया डॉ.आदित्य प्रकाश से इस जमींदारी बांध से संबंधित विस्तृत जानकारी ली। एसडीओ ने बताया कि क्षतिग्रस्त जमींदारी बांध का मरम्मत कार्य जारी है। लगभग 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। पुल निर्माण निगम द्वारा बांध के पास पीलर खड़ा किया जा रहा है। फिलहाल पुल निर्माण निगम के कार्य पर रोक लगा दिया गया है। जल्द ही शेष कार्य पूरा कर लिया जायेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि गोपालपुर प्रखंड में स्पर संख्या नौ से लेकर करारी तिनटंगा तक 70 मीटर नया बांध का निर्माण करवाया जायेगा। बाढ़ के समय करारी तिनटंगा होते हुए स्पर संख्या एक तक बांध के रास्ते हम पहुंच सकते हैं। पूर्व में हमें बाढ़ के समय इस्माईलपुर तक पहुंचने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता था।

ज्ञातव्य है कि गत वर्ष जमींदारी बांध टूटने से ही नवगछिया में भयंकर तबाही हुई थी। नवगछिया अनुमंडल कार्यालय, व्यवहार न्यायालय, उपकारा, एसडीपीओ कार्यालय, एसपी कार्यालय जल मग्न हो गए थे। बाढ़ के कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी। बिहपुर प्रखंड में नरकटिया बांध सहित सभी छोटे-बड़े बांधों के बारे में जिलाधिकारी ने जानकारी मांगी। बताया गया कि नरकटिया बांध का मरम्मत कार्य जारी है। बांध में मनरेगा के तहत मरम्मत कार्य जारी है।

अन्य बांधों के बारे में बताया कि गोपालपुर प्रखंड के ब्रहेत्तर बांध क्षतिग्रस्त है। मरम्मत की आवश्यकता है। इस्माईलपुर में स्पर संख्या एक से दो तक मरम्मत कार्य पूरा हो गया है। रंगरा चौक प्रखंड क्षेत्र में रिंग बांध कई जगह पर क्षतिग्रस्त हो गया है। मरम्मत कार्य किया जायेगा। जमींदारी बांध पुरानी रेलवे लाइन से होते हुए संधुआ गांव तक गया है। बांध में मरम्मत की आवश्यकता है। खरीक प्रखंड में त्रिमुहान से लेकर बागजान बांध, काजीकौरेया तटबंध, खैरपुर तटबंध, चोरहर तटबंध का मरम्मत कार्य किया जायेगा। बिहपुर प्रखंड के बागजान बांध, लत्तीपुर नन्हकार जमींदारी बांध, नारायणपुर प्रखंड में गंगा वाटर वेज बांध, कोसी तटबंध पर मरम्मत कार्य किया जायेगा। इस मौके पर जलसंसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता विरेंद्र कुमार तथा नवगछिया सीओ उदय कृष्ण यादव मौजूद थे।