ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

मुखिया संघ की अध्यक्ष बनी सोनी भारती और राजकुमार बने सचिव

नव-बिहार समाचार, नवगछिया। रविवार को नवगछिया स्थित होटल वैभव में प्रखंड मुखिया संघ का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें सर्व सम्मति से जगतपुर पंचायत की मुखिया सोनी भारती को नवगछिया प्रखंड के मुखिया संघ का अध्यक्ष चुना गया। इसी क्रम में ढोलबज्जा पंचायत के मुखिया राजकुमार उर्फ़ मुन्ना मंडल को सचिव तथा तेतरी पंचायत के मुखिया रविंदर दास को कोषाध्यक्ष चुना गया।
नवगछिया प्रखंड के इस मुखिया संघ के चुनाव के दौरान नगरह मुखिया भरत लाल पासवान, जमुनिया मुखिया साहिद रजा, कदवा मुखिया प्रतिनिधि अशोक सिंह, खैरपुर कदवा मुखिया अजय कुमार सिंह, खगड़ा मुखिया प्रतिनिधि आमोद साहू, पकरा मुखिया प्रतिनिधि अशोक शर्मा एवं जगतपुर मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप यादव सहित नवगछिया प्रखंड के सभी मुखिया एवं प्रतिनिधि मौजूद थे।