ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया की समस्यायों को ले भाजपाइयों ने दिया धरना

नवगछिया प्रखंड भाजपा और नगर भाजपा के द्वारा  नवगछिया क्षेत्र की विभिन्न समस्याओ एवं मांग को लेकर बुधवार को प्रखंड मुख्यालय नवगछिया में एकदिवसीय धरना दिया गया। जिसमे प्रमुख मांगे इस प्रकार थी-
1: नवगछिया बाजार में स्थायी  सब्जी मंडी परिसर बनाने संबंधित  स्थाई हल  हेतु  उचित कार्यवाही करवाने हो
2: किसानों की बाढ से हुए फसल क्षति का  सही आकलन कर मुआवजे की राशि अविलंब जारी करने के दिशा पर त्वरित कार्रवाई हो
3:वृद्धावस्था व पेंशन योजना से संबंधित कागजात की कार्यवाही पूरी करने में पंचायत सेवक व विकास मित्र का सहयोग देकर लंबित बकाये पेंशन राशि  का भुगतान हो
4: नवगछिया रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य में  गति हेतू राज्य सरकार की आवश्यक पहल व उचित कार्यवाही हो
5: नवगछिया क्षेत्र के बढते अपराध और हत्याकांड पर अंकुश लगाने हेतु स्थाई समाधान की  विशेष कार्ययोजना तैयार हो।

इस धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष  बबलू चौधरी और संचालन नगर अध्यक्ष  मुकेश राणा ने की। मौके पर पुर्व सासंद अनिल यादव, नवगछिया भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद मंडल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, जिला पार्षद नंदनी सरकार, महामंत्री अजित सिंह, जिला उपाध्यक्ष पुलकित सिंह, गुंजन सिंह, पुनम चौरसिया, सम्पूर्णानंद पांडे, धीरज सिंह, जेम्स, सलिल कसेरा, अनीस यादव, गौतम यादव, मिथुन सिंह, रवीश भारती, शुभाशीष कुमार, प्रभाष यादव, साहेब यादव, दीनानाथ झा, अशोक ठाकुर, नवीन सिंह, मो नईम, मनीष मंडल, प्रभु साह, राजु जी सभी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। धरना के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा गया।