ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया का फरार पूर्व मुखिया संजय सिंह भाई अंजय सिंह सहित गिरफ्तार


फरार पूर्व मुखिया संजय सिंह भाई अंजय सिंह सहित गिरफ्तार
पूर्व मुखिया संजय हत्या के मामले में तो अंजय है अपहरण के मामले में नामजद 
दोनों शातिर रानीगंज में किये गये गिरफ्तार, दोनों हैं सगे भाई
कटिहार, नवगछिया व अररिया पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई


नवगछिया, भागलपुर (नवबिहार न्यूज नेटवर्क) : नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत परवत्ता थाना काण्ड संख्या 59/15 दिनांक 3/12/2015 के तहत कपिलदेव हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त यमुनिया पंचायत का पूर्व मुखिया संजय सिंह आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। जिसे कुरसेला के पेट्रोल पंप मालिक भानु अग्रवाल की पुत्री स्पर्श अग्रवाल के अपहरण काण्ड संख्या 103/16 में कुख्यात अंतरजिला अपराधी अंजय सिंह के साथ कटिहार, नवगछिया व अररिया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार को रानीगंज थाना क्षेत्र के पचीरा गांव से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अपराधी संजय सिंह व अंजय सिंह पिता कौशल किशोर सिंह को नवगछिया जिले का कुख्यात अपराधी माना जाता है। नवगछिया पुलिस दोनों की तलाश कई महीनों से कर रही थी। दोनों फरार चल रहे थे। जानकारी के अनुसार दोनों गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सगे भाई हैं।

दोनों भाई जमीन लीज पर लेकर कर रहे थे सब्जी की खेती
दोनों भाई अररिया जिला अंतर्गत रानीगंज थाना क्षेत्र के पचीरा पंचायत के कजरा गांव में किसानों की जमीन लीज पर लेकर सब्जी की खेती कर रहे थे। नवगछिया पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के पचीरा पंचायत में रह रहे हैं। रानीगंज थानाध्यक्ष सह पुनि अश्विनी कुमार सिंह के सत्यापन के आधार पर व गुप्त सूचना पर तीनों जिले के पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को धर दबोचा।
पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि स्पर्श अग्रवाल अपहरण की घटना को अंजाम देने के बाद अंजय सिंह फरार चल रहा था। जबकि संजय सिंह नवगछिया के परबत्ता थाना कांड संख्या 59/15 में दर्ज एक हत्या के मामले का नामजद अभियुक्त है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों की गिरफ्तारी संभव हुई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी संजय कुमार सिंह को नवगछिया पुलिस और अंजय सिंह को कटिहार पुलिस अपने साथ ले गयी। इस गिरफ्तारी अभियान का नेतृत्व रानीगंज थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार ने किया। छापामारी दल में कटिहार जिले के कोढ़ा थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार पासवान व नवगछिया के थानाध्यक्ष संजय कुमार सुधांशु के अलावा कटिहार जिले के कई थानों के थानाध्यक्ष सहित पुलिस जवान शामिल थे।
बताते चलें कि तीन दिसंबर को नवगछिया पुलिस जिले के परवत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत यमुनिया गाँव के मुखिया प्रत्याशी कपिलदेव सिंह की सारे आम उसके घर के समीप उस समय के वर्तमान मुखिया संजय सिंह ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इधर तीन जुलाई को कुर्सेला के व्यवसायी भानु अग्रवाल की छह वर्षीय पुत्री स्पर्श अग्रवाल का अपहरण हुआ था। जिसे कड़ी मशक्कत के बाद नेपाल पुलिस की मदद से आठ जलाई 2016 को नेपाल के विराटनगर से बरामद किया गया था।