ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

प्रो विभांशु मंडल फिर बने लोजपा जिलाध्यक्ष

नवगछिया, भागलपुर (नवबिहार न्यूज नेटवर्क) : लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने समाज और शिक्षा से जुड़े प्रो विभांशु मंडल को एक बार फिर से
नवगछिया पुलिस जिला की कमान सौंपी है।
इससे पहले भी चौदह वर्षों तक लोजपा को नवगछिया में मजबूती प्रदान करने वाले प्रो विभांशु मंडल को फिर से जिलाध्यक्ष बनाने पर भूमि शर्मा, अभिनन्दन यादव, रमण कुमार, प्रो राम विलास पंडित, कुमुद देवी, चंदा कुमारी, विलक्षण पासवान, अवधेश पासवान, उपेंद्र पासवान, एसपी यादव आदि ने प्रो विभांशु मंडल सहित प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस को बधाई दिया है।
प्रो मंडल ने बताया कि नवगछिया संगठन जिला में जुझारू एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम जल्द ही बना ली जायेगी। इसके अलावा नवगछिया में बाढ़ पीड़ितों की माकूल सहायता के लिये राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान से मदद की अपील की गयी है।