ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

अब नवगछिया की महिलाएं भी बनेगी हुनरमंद




मिलेगा मैनुअल सेनेटरी पैड बनाने का प्रशिक्षण
नवगछिया, भागलपुर (नवबिहार न्यूज नेटवर्क)। अब नवगछिया अनुमंडल की महिलाएं भी जल्द हुनरमंद बनेगी। जिन्हें राजस्थान के उदयपुर की स्वयं सेवी संस्था 'जन संस्थान' द्वारा सेनेटरी पैड बनाने का छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण नवगछिया स्थित मारवाड़ी विवाह भवन में दिया जाएगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि राजस्थान के उदयपुर की स्वयंसेवी संस्था 'जन संस्थान' द्वारा नवगछिया अनुमंडल की महिलाओं को मैनुअल स्टिचिंग कॉटन क्लॉथ सेनेटरी पैड (कपड़ा और रुई के माध्यम से ) बनाने का छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सोमवार 25 जुलाई से दिया जाएगा। इस प्रकार का मैनुअल सेनेटरी पैड बनाने का बिहार में पहली बार नवगछिया में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें जीविका की 90 महिलाएं शामिल होंगी। इसमें से नवगछिया प्रखंड की 30 महिलाएं तथा शेष सभी छह प्रखंड की 10-10 महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। इस प्रशिक्षण प्राप्ति के बाद यह सभी प्रशिक्षणार्थी महिला मास्टर ट्रेनर बन जाएंगी। जो विभिन्न क्षेत्रों में जाकर अन्य महिलाओं को मैनुअल कॉटन क्लॉथ सेनेटरी पैड बनाने का प्रशिक्षण देकर खर्च बचाते हुए अपनी आय का साधन बढ़ाएगी।