ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

जागो नवबिहार जागो

आग उगल रहा आसमान जागो
इस भीषण गर्मी में तो जागो
अपने बच्चों के लिये जागो
अपने जीवन के लिये जागो

सामाजिक संस्था जागो
व्यावसायिक संस्था जागो
स्वयं सेवी संस्था जागो
मानव सेवी संस्था जागो

पंडित भी जागो, मुल्ला भी जागो
व्यापारी जागो, अधिकारी जागो
जगह जगह प्याऊ लगवा दो
हर प्यासे को शुद्ध पानी पिलवा दो

आसमान उगल रहा आग जागो
अपने कर्तव्य से मत भागो
जगह जगह प्याऊ खुलवा दो
जागो नवबिहार के लोगों जागो

क्या यहां मर चुकी है मानवता
या समाप्त हो चुकी संवेदनशीलता
जहां पानी पैसों पर है बिकता
जिसे खरीद कर हर जीवन बचता

कोई कहता इसे सरकारी उदासीनता
तो कोई कहता संवेदनहीन मानवता
अपनी जिम्मेवारी से हर कोई मुकरता
जबकि जल से ही है जीवन बचता

राजेश कानोडिया,
नवबिहार न्यूज नेटवर्क,
नवगछिया, भागलपुर।