ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया सहित 30 जगहों में जदयू के नए जिलाध्यक्ष, सूची हुई जारी


बिहार में सत्ताधारी पार्टी जदयू ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी और पदाधिकारियों की आज सूची जारी करते हुए कहा कि आगामी 14 अप्रैल को पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी के बैठक के बाद सदस्यता अभियान चलाया जाएगा. बिहार के मंत्री राजीव रंजन सिंह और जदयू प्रवक्ता अजय आलोक की उपस्थिति में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने जदयू की प्रदेश कार्यकारिणी और पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए कहा कि आगामी 14 अप्रैल के पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी के बैठक के बाद सदस्यता अभियान चलाया जायेगा. 
जदयू की प्रदेश कार्यकारिणी और पदाधिकारियों की आज जारी सूची में एक कोषाध्यक्ष, 11 उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 7 पार्टी प्रवक्ता, 15 संगठन सचिव, 51 जिलाध्यक्षों जिसमें नवगछिया सहित 30 नये हैं तथा 61 राज्य कार्यकारिणी सदस्यों जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, ललन सिंह, श्रवण कुमार, जयकुमार सिंह, महेश्वर हजारी, संतोष कुमार निराला, श्याम रजक सहित कई अन्य पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक, पार्षद, पूर्व सांसद शामिल हैं. वशिष्ठ ने बताया कि आगामी 14 अप्रैल के पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी के बैठक के बाद सदस्यता अभियान चलाया जाएगा.
उन्होंने बताया कि वह अगले छह महीने के भीतर पार्टी की राज्य इकाई को इतना मजबूत करना चाहते हैं ताकि पार्टी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीत महागंठबंधन सरकार के सात निश्चय कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने में सहयोग देने के साथ अन्य रचनात्मक राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें. वशिष्ठ ने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय कार्यक्रम देश की नीति को परिलक्षित करेंगे और यह देश में सामाजिक परिवर्तन लाने के साथ लोगों को समाज की मुख्यधारा में भी जोडने का काम करेंगे।
ये है नए जिलाध्यक्षों की सूची