ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया बंद के दौरान आक्रोशित हुए माले कार्यकर्ता

आज नवगछिया बंद के एलान के साथ माले कार्यकर्ताओं ने नवगछिया स्टेशन गोलंबर से नवगछिया पुलिस और एसपी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नवगछिया की सडकों पर प्रदर्शन किया। इसके बाद महाराज जी चौक पर एक नुक्कड़ सभा की। जिसका संचालन माले नेता विन्देश्वरी मंडल ने किया। इस नुक्कड़ सभा के दौरान माले के पुरुष और महिला कार्यकर्ता उस समय आक्रोशित हो उठे जब नवगछिया थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने नुक्कड़ सभा के दौरान माले नेताओं को गिरफ्तार करने की बात की। मौके पर पुलिस ने कडा विरोध देखते हुए तत्काल चुप्पी साध ली।
इस नुक्कड़ सभा के दौरान कई माले नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए पुलिस को माले नेता या कार्यकर्ता को गिरफ्तार करने की खुली चुनौती देते हुए कहा कि नवगछिया की पुलिस एक अपराधी को तो गिरफ्तार नहीं कर सकती है। अपराधी का विरोध करने वाली जनता को गिरफ्तार करने की धमकी देती है। नेताओ ने स्पष्ट कहा कि 6 अप्रैल को आतंक मचाने वाले खोखा सिंह को नवगछिया पुलिस अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं कर सकी। इसके लिए तथा नवगछिया में बढ़ते अपराध के लिये नवगछिया एसपी जवाबदेह है।