ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

भागलपुर में आज नगर विकास व आवास मंत्री, कल पिछड़ा वर्ग व अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री तो परसों मुख्यमंत्री


भागलपुर में आज से लगातार तीन दिनों तक मंत्रियों से लेकर मुख्यमंत्री तक का आगमन होगा। जिसे लेकर प्रशासन और राजनैतिक दलों द्वारा अपनी अपनी तैयारियां शुरू कर दी गयी है।
जानकारी के अनुसार आज बुद्धवार 10 सितंबर को नगर विकास व आवास मंत्री सम्राट चौधरी उर्फ राकेश कुमार भागलपुर साढ़े ग्यारह बजे पहुँच रहे हैं। जहां वे परिसदन में सांसद, विधायक, महापौर, उपमहापौर, नगर आयुक्त के अलावा नवगछिया, कहलगांव और सुल्तानगंज के मुख्य पार्षद, उप मुख्यपार्षद, कार्यपालक पदाधिकारी, सभी वार्ड पार्षद के साथ साथ जदयु के जिला अध्यक्ष के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद कई योजनाओं का एक साथ शिलान्यास और उदघाटन भी करेंगे।
कल यानि गुरुवार को पिछड़ा वर्ग व अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री बीमा भारती भागलपुर जिले के नवगछिया स्थित बनारसी लाल सर्राफ कामर्स कालेज पहुँचेंगी। जहां उनका अभिनन्दन किया जाएगा।
वहीं परसों शुक्रवार को मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी विशेष विमान से भागलपुर पहुँच रहे हैं। जहां वे समाहरणालय में कमिश्नरी स्तर की समीक्षात्मक बैठक करेंगे। इसके बाद वे नाथनगर अंचल स्थित रन्नुचक मकन्दपुर के हाई स्कूल में आयोजित किसान मजदूर सम्मेलन में शामिल होंगे।
बताते चलें कि इसी माह में अब तक ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और कृषि मंत्री नरेंद्र प्रसाद सिंह भी भागलपुर आ चुके हैं।