छात्र से शादी कर जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराने के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद ने मंगलवार को भागलपुर बंद का आह्वान किया है। भारतीय जनता पार्टी ने इस बंद का समर्थन किया है। इस बंद को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम प्रशासन द्वारा किए गए हैं। सभी प्रमुख एवं संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल को तैनात कर सिया गया है। एहतियात के तौर पर निजी स्कूलों द्वारा छुट्टी की घोषणा कर दी गयी है।
इधर बंद समर्थकों द्वारा तिलकामांझी चौक को जाम कर दिया गया है। किसी अनहोनी की आशंका से बाजार की अधिकांश दुकानें बंद हैं।
लव जेहाद के एक मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने मंगलवार को भागलपुर बंद कराया। बंद समर्थकों ने लॉ कॉलेज बंद करा दिया। इसके अलावा कई निजी बैंक भी बंद कराए गए। वीएचपी के लोगों ने रेलवे स्टेशन परिसर में हंगामा किया, लेकिन उसका कुछ खास असर नहीं देखा गया।
गौरतलब है कि भागलपुर में बीते दिनों एक लड़की ने लव जेहाद का मामला उठाया था जिसके बाद काफी हंगामा शुरू हो गया था।
भागलपुर में बंद समर्थकों पर लाठीचार्ज
लव जेहाद के खिलाफ भागलपुर बंद करा रहे विहिप के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई। बंद समर्थक दुकानों में तोड़फोड़ कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया जिससे कई बंद समर्थक चोटिल हो गए। वहीं बंद के दौरान एक समर्थक के हाथ की नस कट गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
