ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

..आखिर कबतक रेल यात्री रहेंगे असुरक्षित


कटिहार-बरौनी रेलखंड के मानसी-पसराहा स्टेशन के बीच आखिर कब तक रेल यात्री असुरक्षित रहेंगे। आज की तिथि में यह यक्ष प्रश्न यात्रियों के जेहन में है। सोमवार की आधी रात पसराहा स्टेशन के निकट यात्रियों के साथ घटी लूट की घटना से रेलयात्री दहशत में हैं।
बताते चलें कि छह माह पूर्व मानसी स्टेशन से महेशखूंट की ओर आ रही सुबह वाली पैसेंजर ट्रेन के खुलते ही लगभग दर्जन भर सशस्त्र अपराधियों ने एक बोगी को टारगेट बना कर यात्रियों की लूटना शुरू किया। महेशखूं्रट स्टेशन परिसर स्थित माल गोदाम के निकट आते-आते गाड़ी धीमी हो गई। एक-एक कर अपराधी बोगी से छलांग लगाते गए व भागते रहे। घटना के संदर्भ में मानसी रेल थाना में मामला दर्ज है। हालांकि रेल थानाध्यक्ष निजामउद्दीन ने अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाही अवश्य की ,किन्तु रेल अपराधियो के गिरोह का पर्दाफाश नहीं हो सका। जिससे अपराधी इस रेलखंड पर हावी है। रेल एसपी कटिहार जितेन्द्र मिश्रा ने बताया कि सोमवार की रात पैसेंजर गाड़ी में स्काउट पार्टी नहीं था, पार्टी अनियमित रहती है। आखिर अपराधियों को कैसे पता चलता है कि गाड़ी में स्काउट पार्टी है या नहीं, कौन देता है उसको यह सूचना। जब गाड़ी में स्काउट पार्टी नहीं रहती है तो रात में मानसी स्टेशन से थाना बिहपुर के बीच यात्रियों की सुरक्षा तो भगवान भरोसे ही रहती है।