ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

गणेश चतुर्थी आज, विराजेंगे लंबोदर


मुंबई के साथ साथ नवगछिया में भी गणेश उत्सव शुक्रवार से शुरू हो रहा है। उत्सव को काफी धूमधाम से मनाए जाने की तैयारियों में शहर का युवा वर्ग कई दिनों से जुटा है। नवगछिया शहर में इस साल भी दो स्थानों पर गणेश प्रतिमा स्थापित किए जाने की तैयारियां चलती रहीं। दोनों जगहों पर आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं। आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। 
आज गणेश चतुर्थी है। आज ही के दिन गणेश जी की प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी और 31 अगस्त को विसर्जन होगा। शहर में दो स्थानों पर इस बार भी गणेश जी की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। छोटी ठाकुर बाड़ी और श्री गोपाल गौशाला में आकर्षक पंडाल बनाया गया है। मार्ग को झालरों आदि से सजाया गया है। साउंड की भी व्यवस्था की गई है। आयोजक कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
महोत्सव को लेकर पुलिस अलर्ट
गणेश महोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट ही रहने की संभावना है। एसपी शेखर कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश जारी किए हैं वे गश्त व्यवस्था को प्रभावी बनाएं। आयोजन स्थलों पर गश्त करते रहें। कारण कि पिछले साल विसर्जन के दौरान यहाँ एक युवक की मौत हो गयी थी।