नवगछिया के एसपी शेखर कुमार ने आज नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत जहां खरीक थानाध्यक्ष अरुण कुमार कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया। वहीं विधि व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर अन्य कई थानाध्यक्ष को भी इधर से उधर किया है।
एसपी शेखर कुमार ने बताया कि इस्माइलपुर के थानाध्यक्ष अशोक कुमार को अब खरीक थाना की कमान सौंपी गयी है। वहीं नवगछिया थाना के तेज तर्रार संतोष कुमार को इस्माइलपुर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके साथ ही अनुसूचित जाति व जनजाति थाना के थानाध्यक्ष बालचंद राम को बिहपुर थाना का जेएसआई बनाया गया है। इसके स्थान पर बिहपुर के राजेश कुमार को अनुसूचित जाति व जनजाति थाना के थानाध्यक्ष बनाया गया है।
