उत्तराखंड में मंगलवार को एक टूरिस्ट बस भागीरथी नदी में गिर गई। बस में कुल 13 रूसी यात्री सवार थे। दो की मौत हो गई, जबकि 9 बुरी तरह से घायल हो गए। हादसा उत्तरकाशी जिले के भागोड़ी गांव के करीब हुआ। बताया जा रहा है कि सभी यात्री उत्तरकाशी से गंगोत्री जा रहे थे। हर्षिल से 2 किमी दूर पहुंचने के बाद बस नदी में जा गिरी।
एक रूसी टूरिस्ट लापता भी बताया जा रहा है। घायलों में आठ महिलाएं हैं। खबरों के मुताबिक, बस का ड्राइवर भारतीय था। गाड़ी पर नियंत्रण खाेने की वजह से यह हादसा हुआ। जो दो शव मिले हैं, उसमें एक महिला की है।

घटना दोपहर 2 बजे की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव कार्य जारी हैं। दुर्घटना ऋषिकेश-गंगोत्री नेशनल हाईवे पर हुई है। बता दें कि इससे पहले हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में व्यास नदी में हुए एक दर्दनाक हादसे में 24 छात्रों की मौत हो गई थी।