ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया के गोपालपुर स्थित कन्या विद्यालय में लगा विधिक जागरूकता शिविर


नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत गोपालपुर प्रखंड स्थित जगदम्बा कन्या मध्य विद्यालय के प्रांगण में रविवार को विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया। जिसमें अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी धीरेन्द्र मिश्र ने बाल यौन शोषण व यौन अपराध के बारे में स्कूली छात्र-छात्र, शिक्षक व प्रतिष्ठित लोगों को विस्तृत जानकारी दी। 
इस दौरान श्री मिश्र ने कहा कि युग के पर्वितन के इस दौर में आज के युवा पीढ़ी अपनी जिम्मेदारी को भूल जाते हैं। जिससे वह गलत प्रवृति में फंस जाते हैं। लड़का हो या लड़की सभी को अपनी जिम्मेवारी को जरूर समझना होगा। उन्होंने यौन उत्पीड़न के मामले में जुर्माना के साथ सजा पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही इसके शिकार बनने से बचने के उपाय भी सुझाए। 
वहीं लोक अदालत से जुड़े अधिवक्ता विभाष कुमार सिंह ने कहा कि जागरुकता के अभाव में भी बच्चे यौन अपराध या शोषण के शिकार हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी मोबाईल, लेपटॉप इत्यादि से अच्छी चीजों को ग्रहण करने के बजाय गलत जानकारी लेने में लग जाते है और यौन अपराध की तरफ मुखातिब हो जाते हैं। इस अवसर पर सरपंच उमा देवी, गीता देवी, थानाध्यक्ष जनक किशोर सिंह, आलोक सिंह अधिवक्ता शशि शेखर सिंह लोक अदालत के कर्मी शशि कुमार भारती सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।