ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

सावधान : नवगछिया में आज का मौसम रह सकता है बहुत गर्म, चल सकती है तेज गर्म हवा


नवगछिया और इसके आस पास में आज का मौसम बहुत गर्म रह सकता है । इसके साथ ही सुबह 10 बजे से ही चल सकती है पश्चिम उत्तर से तेज और गर्म हवा भी। जो दोपहर 1 बजे तक और भी गर्म तथा तेज हो सकती है। आज सुबह से दोपहर तक बढ़ सकता है 15 डिग्री तापमान।
चिकित्सकों के अनुसार सलाह है कि इस तरह के मौसम में घर से कभी भी खाली पेट नहीं निकलना चाहिये। जब भी कहीं निकलें तो पानी पीकर अवश्य निकलें। साथ में छाता या टोपी अथवा तौलिया से सर को जरूर ढक कर रखें। शीतल खाद्य और पेय पदार्थ का व्यवहार भी अवश्य करें।
मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक नवगछिया और इसके आसपास में आज 8 मई गुरुवार का तापमान कुछ इस प्रकार रह सकता है-

  • सुबह 6 बजे लगभग 25 डिग्री सेल्सियस 
  • सुबह 7 बजे लगभग 29 डिग्री सेल्सियस 
  • सुबह 8 बजे लगभग 32 डिग्री सेल्सियस 
  • सुबह 9 बजे लगभग 34 डिग्री सेल्सियस 
  • सुबह 10 बजे लगभग 36 डिग्री सेल्सियस 
  • सुबह 11 बजे लगभग 38 डिग्री सेल्सियस 
  • दोपहर 12 बजे लगभग 39 डिग्री सेल्सियस 
  • दोपहर 1 बजे लगभग 40 डिग्री सेल्सियस 
  • दोपहर 2 बजे लगभग 40 डिग्री सेल्सियस 
  • दोपहर 3 बजे लगभग 40 डिग्री सेल्सियस 
  • शाम 4 बजे लगभग 40 डिग्री सेल्सियस 
  • शाम 5 बजे लगभग 39 डिग्री सेल्सियस 
  • शाम 6 बजे लगभग 38 डिग्री सेल्सियस 
  • शाम 7 बजे लगभग 36 डिग्री सेल्सियस 
  • शाम 8 बजे लगभग 35 डिग्री सेल्सियस 
  • शाम 9 बजे लगभग 34 डिग्री सेल्सियस । 
इस पूर्वानुमान से स्पष्ट है कि सुबह 9 बजे पड़ने वाली गर्मी रात 9 बजे भी रहेगी। लेकिन इस बीच दोपहर यह अपने चरम सीमा में रहेगी। वहीं यह भी पूर्वानुमान है कि आज से आने वाले कल का तापमान और भी दो डिग्री ज्यादा ही होगा।