ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में अनाथ युवती से पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म, पीड़िता को मिली धमकी, मामला दर्ज, एक गिरफ्तार


नवगछिया थाना क्षेत्र के उजानी में एक अनाथ युवती के साथ पड़ोसी युवक द्वारा मंगलवार की शाम दुष्कर्म करने की प्राथमिकी एक पीड़िता युवती के बयान पर नवगछिया महिला थाना में आज दर्ज कर ली गई है। प्राथमिकी में मुख्य आरोपी नवगछिया थाना क्षेत्र के उजानी निवासी मो. साजिद आलम है। साथ ही मनोवर आलम, सनोवर आलम, कौसर आलम, मो. इनसूल को नामजद आरोपी बनाया गया है। 
पुलिस ने आरोपी मो. साजिद को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने नवगछिया महिला थानाध्यक्ष स्वयंप्रभा को बताया कि मंगलवार को घर में वह अकेली थी। मो. साजिद आलम जबरन दुष्कर्म किया। मेरी चीखने पर आरोपी घर का वेंटिलेटर तोड़कर उसी रास्ते फरार हो गया। 

इस घटना की जानकारी बहन मेहरबानों व बहनोई मो. गुलाम मुस्तफा के घर को दी। बहन-बहनोई घर आये थे। इसी बीच सनोवर आलम, कौसर आलम, मो. इनसूल, लाठी डंडा लेकर घर पर आ गए। उन लोगों ने धमकी दी कि केस मुकदमा करोगी तो जान से मार देंगे। बहन बहनोई को भी धमकी दी कि इसका अंजाम बुरा होगा। पीड़िता बहन बहनोई के साथ नवगछिया महिला थाना पहुंची। 

पुलिस ने जांच के लिए पीड़िता के कपड़े लिए हैं। पुलिस ने पीड़िता का बयान नवगछिया व्यवहार न्यायालय में बुधवार को दर्ज करवाया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए मायागंज भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक शेखर कुमार ने बताया कि लड़की घर में अकेली रहती थी। आरोपी ने जबरन दुष्कर्म किया।