नवगछिया में आयोजित भागलपुर जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता के दूसरे और अंतिम दिन फिन वेट में ज्योति ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाकर अपना परचम लहराया। फ्लाई वेट में मोनी ने स्वर्ण पदक जीत लिया। बालिका वर्ग के सब जूनियर वर्ग में फेदर वेट में अंशिका, वेल्टर वेट में सावन कुमार व मिडिल वेट में रूपा कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता। इंटर स्तरीय हाई स्कूल में चले रहे दो दिवसीय जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन रविवार को किया गया। प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।
वहीं सब जूनियर बालक वर्ग में सुपर फिन वेट में आदर्श कुमार व फिन वेट में राजा को स्वर्ण तथा तनमय को रजत पदक मिला। फ्लाई वेट में लोकेश व बैटम वेट में विक्रम को स्वर्ण पदक मिला जबकि रविशंकर को रजत पदक मिला। लाइट वेट में रवि रंजन को स्वर्ण व बबलू को रजत पदक मिला। लाइट मिडिल वेट में राकेश कुमार को स्वर्ण व अभिनव को रजत पदक मिला।
इसके अलावा मिडिल वेट में मिथुन व हैवी वेट में प्रतीकराज को स्वर्ण पदक मिला। कैडेट वर्ग बालक के फिन वेट में प्रिंस को स्वर्ण व इंकेश को रजत पदक मिला। फ्लाई वेट में पवन को स्वर्ण व मो. फिरोज को रजत पदक मिला। बैटम वेट में अमरजीत को स्वर्ण व रामाकांत को रजत पदक मिला। फेदर वेट में कन्हैया को स्वर्ण व अभिषेक को रजत पदक मिला। लाइट वेट में अबु तालिब को स्वर्ण, मनीष को रजत पदक मिला। वेल्टर वेट में निर्भय को स्वर्ण व पिंटु को रजत पदक मिला। मिडिल वेट मो. जहांगीर को स्वर्ण व मनोज कुमार को रजत पदक मिला।
इस मौके पर खेल संघ के अध्यक्ष रामदेव यादव, ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष आरपी राकेश, महासचिव घनश्याम प्रसाद, मणिश्याम कुमार, राजेश मिश्र, करण यादव, अमित सुमन, शंभु शरण, संजीव सुमन, विपिन सिंह, अखिलेश पाण्डेय, हाई स्कूल के प्राचार्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, एपीपी परमानंद साह आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।