ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया के किशोर हत्या कांड का हुआ खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार


नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत रंगरा सहायक थाना क्षेत्र में सात दिनों पहले हुए एक किशोर हत्या कांड का बुद्धवार को खुलासा हो गया। इस हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त को भी गिरफ्तार करने में रंगरा पुलिस ने सफलता पायी है।
यह जानकारी नवगछिया एसपी शेखर कुमार ने देते हुए बताया कि जिरफ़्तार अभियुक्त ने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है। जिसके बताए जगह और निशान देही के आधार पर हत्या किए गए किशोर की साइकिल भी बरामद की जा चुकी है।