नवगछिया जेल में गुरुवार को नवगछिया एसपी शेखर कुमार तथा एसडीएम अखिलेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गयी। जिसके दौरान मोबाइल के दो सीम तथा एक मोबाइल चार्जर बरामद किया गया। इस दौरान नवगछिया थानाध्यक्ष रंजन कुमार, परवत्ता थानाध्यक्ष सुनील कुमार, गोपालपुर थानाध्यक्ष जनक किशोर सिंह तथा रंगरा सहायक थाना के थानाध्यक्ष पवन कुमार के अलावा कई पुलिस कर्मी भी साथ थे।
नवगछिया एसपी शेखर कुमार ने बताया कि इस छापेमारी में बरामद सीम की जांच पड़ताल की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
