ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बीजेपी आज कर सकती है नरेंद्र मोदी की सीट का ऐलान


बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के लोकसभा सीट का ऐलान आज हो सकता है। पार्टी आज लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी कर सकती है। उम्मीदवारों का नाम तय करने के लिए दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी और इससे पहले बीजेपी संसदीय बोर्ड की भी बैठक होगी।
खबर है कि नरेंद्र मोदी दो सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। इनमें एक सीट गुजरात से और दूसरी उत्तर प्रदेश की वाराणसी हो सकती है। सूत्रों की मानें तो मोदी खुद गुजरात और यूपी से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। ऐसे हालात में वाराणसी के मौजूदा सांसद मुरली मनोहर जोशी को कानपुर से पार्टी का टिकट दिया जा सकता है।
वहीं पटना साहिब सीट से पार्टी शत्रुघ्न सिन्हा और रविशंकर प्रसाद के नाम पर विचार कर रही है। इसके अलावा पंजाब की अमृतसर सीट से नवजोत सिंह सिद्धू या अरुण जेटली को मैदान में उतारा जा सकता है। आज जिन राज्यों की सीटों पर उम्मीदवार तय किए जाएंगे, उनमें यूपी, बिहार, पंजाब, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र हो सकते हैं। इसके अलावा पार्टी दिल्ली की सात सीटों पर भी उम्मीदवारों के नाम तय करेगी।