नवगछिया के स्थानीय गोपाल गौशाला स्थित मंदिर परिसर में मंगलवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय का बलिदान दिवस मनाया गया । इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद भगत, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बिनोद मंडल, नगर अध्यक्ष नरेश प्रसाद साह, मीडिया प्रभारी श्रीकिशोर झा, संजय कुमार इत्यादि लोगों ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
मौके पर सभी ने देश के प्रति उनके बलिदान को याद किया। साथ ही उनके मार्ग का अनुसरण करने की बात कही।
