ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया का कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चढ़ा संचालन की भेंट


नवगछिया का कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय इन दिनों संचालन की भेंट चढ़  चुका है। जिसका संचालन कोई करना ही नहीं चाहते । फिलहाल जहां इस विद्यालय की छात्राओं को छुट्टी दे दी गयी है। वहीं शिक्षिकाएँ मौजूद रहती हैं। जो दिन भर बैठ कर अपना समय व्यतीत करती हैं। 
इस बात का खुलासा तब हुआ जब 11 फरवरी को अंचल पदाधिकारी नवगछिया मिथिलेश कुमार ने मामले की जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि इस विद्यालय में एक भी छात्रा मौजूद नहीं थी। मौके पर वार्डेन मीनू कुमारी, शिक्षिका रूपा कुमारी और सोनी कुमारी तथा एक आदेश पाल मौजूद मिले। जिनके अनुसार इस विद्यालय के छात्राओं का अंतिम पठन पाठन 30 जनवरी तक हुआ है। 31 को शिक्षकों की हड़ताल थी। इसके साथ ही संचालक द्वारा सभी छात्राओं को छुट्टी दे कर घर भेज दिया गया। तब से अब तक इस विद्यालय में पठन पाठन बंद पड़ा है। 
जानकारी के अनुसार यह विद्यालय नवगछिया स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में अवस्थित और संचालित है। जहां इस विद्यालय में संचालन को लेकर अब तक तकरार बरकरार है। जबकि संबन्धित विद्यालय के प्रधान को ही संचालित करना है। जो इस ज़िम्मेदारी से दूर भाग रहे है। जिनको इससे पहले निलंबित किया गया था। उनका निलंबन भी इसी शर्त पर वापस हुआ था कि वे कस्तूरबा विद्यालय का संचालन करेंगे। लेकिन विद्यालय प्रधान दिनेश पंडित इस जिम्मेवारी को लेना ही नहीं चाह रहे हैं। 
इधर पहले वाले संचालक मनोज कुमार यादव का तबादला कहलगांव हो गया है। जिनके द्वारा इसकी सूचना पहले भी जिलाधिकारी और आयुक्त को दी जा चुकी है।