नवगछिया नगर पंचायत कार्यालय में रविवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य रूप से महिलाओं के अधिकार के बारे में कानूनी जानकारियाँ दी गयी।
इस मौके पर नवगछिया स्थित व्यवहार न्यायालय के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पीएन शर्मा तथा सब जज तृतीय पीसी पाण्डेय ने इस शिविर में उपस्थित वार्ड पार्षदों, महिलाओं तथा अन्य गणमान्य लोगों को महिलाओं के कानूनी अधिकार की जानकारियाँ दी।
जहां मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता बिनोद मण्डल, अधिवक्ता दीपेन्द्र कुमार सिन्हा के अलावा नगर कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार, मुख्य वार्ड पार्षद इंद्रा देवी, वार्ड पार्षद रीना देवी, अनीता देवी, गोमती देवी, तारा खातून, राजो देवी, नूरजहां बानो, उमेश सिंह, विवेकानंद मंडल, चंदेश्वरी सिंह सहित दर्जनों लोगों की मौजूदगी रही।