नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत खरीक प्रखण्ड के चोरहर पंचायत में रविवार को ग्राम पंचायत का आयोजन किया गया। जहां इस दौरान तीन मामले सलटाये गए।
जानकारी के अनुसार इस ग्राम कचहरी में सरपंच सुरेश शर्मा द्वारा बगड़ी निवासी विजय यादव बनाम लुचो यादव, चोरहर निवासी विकास कुमार बनाम योगी पासवान तथा मनोज शर्मा बनाम दयानंद शर्मा के मामलों का फैसला जमीन नापी कराकर तथा आपसी सुलह के आधार पर कर दिया गया। जहां न्याय मित्र विमल कुमार सिंह ने मुख्य भूमिका अदा की ।
