ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बरौनी कटिहार के बीच पैसेंजर ट्रेन में हुई लाखों की लुटपाट, दर्जनों यात्री हुए शिकार


पूर्व मध्य रेल के बरौनी कटिहार रेल खण्ड अंतर्गत मानसी चुकती ढाला और महेशखूंट स्टेशन के बीच 55222 डाउन पैसेंजर ट्रेन में बुद्धवार की सुबह सुबह दर्जन भर अपराधियों ने लुटपाट की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान इन अपराधियों ने लाखों की लुटपाट की। जिसमें दर्जनों यात्री इस घटना के शिकार हुए हैं। जिसमें नवगछिया के भी कई यात्री शामिल हैं।
इस मामले को लेकर महेशखूंट जीआरपी में मामला दर्ज किया जा रहा है। जहां घटना के शिकार यात्रियों के बयान को कलाम बंद किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल बल काफी कम संख्या में ही देखे गए। जो इन अपराधियों का समय पर मुक़ाबला कर पाने में अक्षम थे।