नवगछिया आदर्श थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर गाँव में एक विवाहिता की गला दबा कर ह्त्या करदेने का मामला प्रकाश में आया है। जिसे लेकर मृतिका के पिता ने बेटी के पति, ससुर और सास के खिलाफ आरोप लगाया है।
घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया पुलिस ने लाश को कब्जे में कर पोस्ट मार्टम के लिये नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा है।
इस अमानवीय एवं जघन्य हत्याकांड की शिकार ममता देवी (22 वर्ष) के पिता अनंत मंडल ने नवगछिया समाचार को बताया कि बेटी की शादी दो साल पहले ही नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर गाँव के आचार्य टोला निवासी राम वृक्ष मंडल के बेटे सोने लाल मंडल से की थी। एक साल पहले द्विरागमन हुआ था। तब से अब तक बेटी को एक बार भी घर जाने नहीं दिया। मंगलवार की दोपहर में उसके पति, ससुर और सास ने मिलकर गला दबा कर मेरी बेटी की ह्त्या कर दी। गाँव के पडोसी ने चार बजे सूचना दी।
