नवगछिया के प्रोफेसर कालोनी स्थित संगीत महाविद्यालय में आज ग्यारहवाँ स्थापना दिवस समारोह मनाया जाएगा। इस मौके पर विभिन्न विधाओं के शिक्षारत छात्र- छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जायेगा।
यह जानकारी इस संगीत महाविद्यालय के संचालक विजय कुमार गुप्ता ने नवगछिया समाचार को देते हुए बताया कि इस मौके पर संगीत महाविद्यालय के संस्थापक वासुदेव प्रसाद भगत एवं कौशल्या देवी की पुण्य तिथि भी मनायी जाएगी।
