ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में आयेगी एक साथ दो दो महानन्दा एक्सप्रेस ट्रेन


जी हाँ! नवगछिया में 17 जनवरी की सुबह लगभग 8 बजे 15484 नम्बर की एक साथ दो दो महानन्दा एक्सप्रेस ट्रेन आगे और पीछे आ कर ठहरेगी।
इसमें आश्चर्य की कोई बात नहीं है। मामला पूरी तरह से साफ है कि 15484 डाउन महानन्दा एक्सप्रेस की एक ट्रेन जिसे 16 जनवरी की सुबह 8 बजे नवगछिया पहुँचना था। वह ट्रेन संयोग से लगभग 24 घंटे विलम्ब से आने को संभावित है। वहीं 17 जनवरी को अपने निर्धारित समय पर आने वाली ट्रेन अपने समय से चल रही है। यही कारण है कि 17 जनवरी को एक साथ दो दो महानन्दा ट्रेन नवगछिया पहुंचेगी।
अब यात्रियों के लिए इसमे एक बड़ी समस्या यह पैदा होगी कि कौन सी ट्रेन पहले प्लेटफॉर्म पर लगेगी। आज वाली या कल वाली। जिसे सामान्य यात्री तो शायद ही पहचान कर पाएगा। अगर गलती से आज वाली ट्रेन के आरक्षित यात्री कल वाली ट्रेन में चढ़े तो वो भी गलत होगा। यही हाल होगा यदि कल वाली ट्रेन के आरक्षित यात्री आज ट्रेन में चढ़ गए तो उनकी भी गलती मानी जाएगी।
यह अलग बात है कि 15 जनवरी की शाम लगभग 4 बजे आने वाली 15483 अप महानन्दा एक्सप्रेस भी 26 घंटा विलम्ब होने की वजह से 16 जनवरी की शाम को गयी है। वहीं 16 जनवरी की सुबह 3.30 बजे आने वाली 12506 डाउन नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस 21 घंटा से भी ज्यादा एलईटी होने के कारण 16 और 17 जनवरी की मध्य रात्रि लगभग 1 बजे आने को संभावित है।