नवगछिया स्टेशन पर रविवार को पूस की ठंडी रात में रात भर महानन्दा के रेल यात्री ठिठुरने को मजबूर हैं । जिसका कारण है कि 5 जनवरी की शाम नवगछिया पहुँचने वाली 15483 अप सिक्किम महानन्दा एक्सप्रेस लगभग 11 घंटे से अधिक विलम्ब से चल रही है। जो 6 जनवरी की सुबह लगभग 4 बजे आने को संभावित है।
ऐसी स्थिति में इस ट्रेन के यात्री भारी संकट में फंसे पड़े हैं। जिन्हे इस ट्रेन पर सवार होना है तो रात भर नवगछिया स्टेशन पर जागना तो पड़ेगा ही। वह भी पूस की ठंड भरी रात में खुले आसमान के नीचे। क्योंकि यह ट्रेन प्लेटफार्म संख्या 2 पर ही आनी है। जहां यात्री शेड काफी कम और छोटा है। साथ ही चारों तरफ से खुला भी है। जहाँ यात्रियों को ठंड से बचाने का कोई भी साधन उपलब्ध नहीं है। जबकि नवगछिया एक आदर्श स्टेशन है। जहां राजधानी जैसी अतिमहत्वपूर्ण ट्रेन का भी ठहराव है। जिसके यात्रियों को भी कई बार इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ जाता है।