ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया का मौसम बिगड़ा, बारिस हुई शुरू, दिन भर हो सकती है बारिश


नवगछिया में आज शनिवार का मौसम पूरी तरह से बिगड़ गया है। आज सुबह से ही हल्की हल्की बारिस शुरू हो गयी है। जिसके दिन भर होते रहने की संभावना है। इसी बीच किसी किसी समय बादल गरज भी सकते हैं।
आज का अधिकतम तापमान 19 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि पिछले साल आज के ही दिन यानि 11 जनवरी को अधिकतम तापमान 19 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहा था।
जहां आज 11 मिमी वर्षा होने की संभावना है। साथ ही 18 से 21 किमी रफ्तार की तेज हवा चलने की भी संभावना है। जिससे ठंड में बढ़ोत्तरी की संभावना है।
जिसका सीधा असर बाजार पर तथा स्कूलों में दिखायी दे रहा है। बाजार में पूरी तरह से सन्नाटा छाया हुआ है। सभी सड़कें सुनी पड़ी हैं। मौसम के पूर्वानुमान के तहत जिलाधिकारी के आदेश पर आज सभी सरकारी तथा निजी स्कूलें भी बंद हैं।
अधिकांश लोग घरों में दुबके हुए हैं। बहुत ही आवश्यक कार्य होने पर ही लोग घरों से बाहर आ रहे हैं। यही हाल स्टेशन का भी है। जहां यात्रियों की संख्या भी आज काफी कम है।