ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

जानकारी : चीन में ब्रेस्‍ट मिल्‍क से बन रहा साबुन


अभी तक आपने तेल और कई तरह के फूल-पत्‍तों से बने साबुन देखे होंगे। लेकिन क्‍या कभी आपने ब्रेस्‍ट मिल्‍क से बना साबुन देखा है। अरे हम मजाक नहीं कर रहे हैं। इन दिनों चीन की कई ऑनलाइन वेबसाइट्स पर ब्रेस्‍ट मिल्‍स बिक रहा है। चीन की महिलाओं का मानना है कि ब्रेस्‍ट मिल्‍स के साबुन से खूबसूरती में निखार आता है।
चीन के लोग हमेशा कुछ न कुछ हटकर करते हैं। इन दिनों वहां ब्रेस्‍ट मिल्‍स से साबुन बनाया गया है। दावा किया जा रहा है कि कि ब्रेस्‍ट मिल्‍स से बने साबुन से न केवल त्वचा गोरी होती है, बल्कि काफी लंबे समय तक त्वचा सुरक्षित भी रहती है।
रिपोर्ट के मुताबिक चीन में महिलाएं ब्रेस्‍ट मिल्‍क का इस्तेमाल साबुन बनाने के लिए कर रही है। इन महिलाओं का मानना है कि ब्रेस्ट मिल्क से बने साबुनों से खूबसूरती निखरती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चीन मे महिलाएं अपने बच्चों को दूध पिलाने के बाद जो दूध बच जाता है उस दूध से साबुन बनाने का काम कर रही हैं। एक चीनी वेबसाइट द्वारा छापी गई इस खबर के मुताबिक चीन की महिलाएं स्तन दूध से साबुन बनाकर उसे वेबसाइट के माध्यम से ग्राहकों को बेचती है।
चीन की जो ऑनलाइन न्‍यूज वेबसाइट है उसने यह दावा किया है कि ब्रेस्‍ट मिल्‍क से बने साबुन से न केवल त्वचा गोरी होती है, बल्कि काफी लंबे समय तक त्वचा सुरक्षित भी रहती है।
हालांकि महिलाओं के इस कदम पर चीनी प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए महिलाओं को इस तरह के साबुन नहीं बनाने की चेतावनी दी है। चीनी प्रशासन ने कहा है कि महिलाएं इस तरह के साबुन न बनाए और न ही बेचे। सरकार की कार्रवाई के बावजूद भी महिलों ये काम तेजी से कर रही है, उनका कारोबार बढ़ता जा रहा है।