ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया पुलिस ने बरामद ट्रक को लाया नवगछिया, गायब माल के लिये कर रही छापेमारी


नवगछिया पुलिस जिला के आदर्श थाना क्षेत्र से 13 जनवरी की रात अपहृत ट्रक को तो नवगछिया पुलिस के विजात कुमार गुप्ता और दिनेश्वर प्रसाद सिंह की टीम ने राजमहल जाकर बरामद कर लिया।
जानकारी के अनुसार इस ट्रक की हालत काफी बिगाड़ी जा चुकी थी। जिस पर लदे लगभग 35 लाख के कीमती सामानों को गायब कर दिया गया था। इतना ही नहीं इस बारह चक्का ट्रक के आगे और पीछे के नम्बर प्लेट पर पीला रंग लगा दिया गया था। जिससे नम्बर देखा कर पहचान करना मुश्किल लग रहा था। इसके अलावा बगल में लिखे मालिक के मोबाइल नम्बर को खुरच दिया गया था। जो पूरी तरह से खुरचा नहीं जा सका था। जिसके बल पर ही पहचान हुई । इधर ट्रक के कई टायर भी बदले हुए थे। फिर भी ट्रक के ड्राइवर और खलासी ने अपनी संजो मेल को देखते ही पहचान लिया। जो मात्र बीस मिनट की विलंब होने पर बिक जाती। इसके बाद वह कहाँ होती और किस हाल में होती, मिल भी पाती या नहीं कहना मुश्किल है।
वहीं इस ट्रक पर लदा एक भी सामान आस पास में नजर नहीं आया। अपुष्ट सूचना के अनुसार इस ट्रक पर 1446 पीस इनवर्टर तथा सोलर प्लेट थे। जिसकी पूरी जानकारी के लिये ट्रक के मालिक और ट्रांसपोर्ट कंपनी के लोगों को बुलवाया गया है। जिससे सामानों की सही जानकारी मिल पाएगी।
वैसे सामान बरामदगी के लिये नवगछिया पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है। जिसके लिये हर थाना की पुलिस को लगाया गया है। नवगछिया एसपी शेखर कुमार स्वयं रात में छापामारी कर रहे हैं। वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि इस ट्रक के सामान को भागलपुर के बाजार में ही कहीं खपाया गया है। जहां भागलपुर पुलिस के सहयोग से संयुक्त छापेमारी भी जारी है।