ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

अब नवगछिया में बारह चक्का ट्रक की लूट, अपराधियों का लगातार मिल रहा पुलिस को चैलेंज


बिहार के नवगछिया पुलिस जिला के लिये यह नया साल 2014 काफी चुनौतियों भरा साबित हो रहा है।  जहां इस साल के शुरूआत से ही शुरू हुए अपराध अब तक रुकने नाम ही नहीं ले रहे।  जिसमें सबसे ज्यादा वारदात वाहन लूट और हत्या की  है।
इस पुलिस जिला में लगातार दो चक्का, चार चक्का और छह चक्का वाहन लूट के बाद सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि में दिल्ली से गुवाहाटी जा रही बारह चक्का ट्रक को अपराधियों ने लूट लिया।  जिसकी खबर नवगछिया पुलिस को मंगलवार की दोपहर पौने बारह बजे लगती है। वह भी तब जब किसी तरह से बचे अपहृत ट्रक नम्बर UP 13 T 5231 के ड्राइवर और खलासी ने नवगछिया आदर्श थाना आकर सूचना दिये।
जिनके अनुसार इस ट्रक को एक महेन्द्रा पिक अप वान से एनएच 31 पर ओवरटेक कर अपहरण कर लिया।  जिसे किसी खेत की तरफ ले गए। वहाँ हमारे (ड्राइवर तथा खलासी के) हाथ पैर बाँध कर एक खेत में छोड़ दिया। इसके बाद वे लोग गाड़ी कहाँ ले गये पता नहीं। जिसपर परचून इत्यादि का सामान लदा था। माल किसी ट्रांसपोर्ट द्वारा दिल्ली से गौहाटी ले जाया जा रहा था।
इन ड्राइवर और खलासी के अनुसार घटनास्थल की पूरी जानकारी तो नहीं है। बस एनएच को जान रहे हैं। गाड़ी का अपहरण बता रहे हैं। इन्हें कहाँ लेजाकर रात के अंधेरे में छोड़ा वह भी पता नहीं। किसी तरह से सुबह एक पुलिस चौकी या थाना पर पहुंचे तो वहाँ से एक बस पर बैठा दिया गया। बताया गया कि कुछ ही दूरी पर नवगछिया थाना है। चले जाइये। 
इस घटना को नवगछिया एसपी शेखर कुमार ने गंभीरता से लिया है।  साथ ही पुलिस पदाधिकारियों की कई टीम बना कर अलग अलग जगहों पर छापेमारी के लिये भेजा है। साथ ही स्वयं भी इस विशेष छापेमारी में निकल पड़े हैं। जो समाचार लिखे जाने तक वापस नहीं लौटे हैं।