ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

चुनावी चक्कर : नवगछिया में भी नए मतदाताओं पर है अभाविप की नजर


जहां इस चुनावी वर्ष 2014 के मौके पर सभी पार्टी और दलों की नजर नए और युवा मतदाताओं पर टिकी है। जिसके भरोसे वे अपनी सरकार बनाने की सोच रहे हैं। वहीं युवा मतदाताओं का वोटरलिस्ट में नाम जोड़वाने के लिए बीएलओ को मदद करने के लिये अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भी सक्रिय हो चुके हैं। 
यह बातें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री सह युवा एगेंस करप्शन के प्रांत सह संयोजक भरत सिंह जोशी ने नवगछिया आगमन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इसके लिए अभियान चलाया जाएगा। देश में 13 करोड़ युवा 31 दिसम्बर तक 18 वर्ष के हो गए हैं, जिनका नाम वोटरलिस्ट मे नहीं जुड़ा हुआ है। जिसमें से 73 लाख युवाओं को बिहार की सूची में जोड़ना है। 
जोशी के मुताबिक वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए भ्रष्ट्राचार मुक्त भारत एवं मजबूत लोकतंत्र की स्थापना के लिए यूथ एगेंस करप्सन की स्थापना की गई है। यह देश की प्रमुख पांच व्यवस्था प्रशासन, पुलिस, चुनाव, न्याय तथा शिक्षा में व्याप्त भ्रष्ट्राचार के सुधार के लिए कार्य करेगी। राष्ट्रवादी विचार धारा के प्रति युवाओं को जागरूक करेगी। 
इस मौके पर प्रदेश मंत्री द्वारा एक पोस्टर भी जारी किया गया। जहां अभाविप के विश्वविद्यालय संयोजक अजय कुमार सिंह, नगर सह मंत्री अभिमन्यु कुमार, अंशु कुमार, मनीष कुमार पासवान, सागर कुमार, राहुल कुमार, इंद्रजीत कुमार, शिशुपाल कुमार, विक्की कुमार सुमन मौजूद थे।