ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बिहार में किसान और नौजवान की हो रही है उपेक्षा- उपेंद्र कुशवाहा


बिहार की जनता को आज अधिकारियों द्वारा खुले आम लूटा जाता है। जिसकी वजह से भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। जिसके लिए मुख्यमंत्री ही दोषी हैं। जिनकी सरकार में किसानों की किसानी और नौजवानों की जवानी भी खतरे में है। बिहार में 90 फीसदी लोगों के आय का मुख्य स्रोत कृषि है। जिसमें किसानों के साथ यहाँ के नौजवान भी लगे हैं। लेकिन आज सिंचाई की समस्या है। खाद-बीज की कालाबाजारी चरम पर है। 
उपरोक्त बातें राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने नवगछिया में कहीं। श्री कुशवाहा मंगलवार को नवगछिया बाजार समिति के मैदान में आयोजित पार्टी की महारैली को संबोधित कर रहे थे. राज्य सरकार की आलोचना करते हुए श्री कुशवाहा ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण यहां के किसान हीन भावना से ग्रस्त हो रहे हैं. श्री कुशवाहा ने कहा कि राज्य के नौजवान के पास रोजगार नहीं है। जिसकी वजह से उनकी हालत भी बदतर है। 20 से 25 वर्ष में यहां के युवा दो जून की रोटी का जुगाड. करने के लिए बाहर जा रहे हैं। 
पार्टी के नवगछिया जिलाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के बाद सभा की समाप्ति हुई। इस अवसर पर अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नूरहसन आजाद, प्रदेश महासचिव शंभू सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर झा आजाद, प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार, नवगछिया पुलिस जिला महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा किरण देवी आदि ने भी महा रैली को संबोधित किया । जहां राकेश राणा, अमित कुमार मंटू, गुफफान, मुल्क राज आनंद, प्रशांत कुमार, संजय सिंह आदि मौजूद थे।