बॉलीवुड के दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना का आज जन्मदिन है। उनका जन्म सन 1942 में हुआ था। लेकिन अब राजेश जी हमारे बीच नहीं हैं। 18 जुलाई 2012 को उनका निधन हो गया। हालांकि, आज भी उनके चाहने वाले उनको बेहद याद करते हैं। ये बातें नवगछिया में बनी फिल्म यादव जी के कलाकार दिलीप आनन्द ने रविवार की शाम काका ( राजेश खन्ना) को याद करते हुए कही।
वहीं इस मौके पर नवगछिया स्थित कोसी गंगा फिल्म्स के निर्देशक व निर्माता नरेंद्र गुलशन ने कहा कि राजेश खन्ना अभिनेता होने के साथ-साथ निर्देशक व निर्माता भी थे। उन्होंने कई हिन्दी फिल्में बनाई। इसके अलावा उन्होंने राजनीति के क्षेत्र में कदम रखा। वह नई दिल्ली लोकसभा सीट से 5 साल तक कांग्रेस पार्टी के सांसद रहे। खैर, बाद में उन्होंने राजनीति छोड़ दी। जबकि राजेश खन्ना ने कई हिट फिल्में दी।
पोलिवुड सिनेमा पत्रिका के संपादक संजय कुमार, ने बताया कि उनको फिल्मों में सर्वश्रेष्ठ अभिनय करने के लिए तीन वार फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया। बस यही नहीं, बंगाल फिल्म जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा हिन्दी फिल्मों के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी चार बार उनके ही नाम रहा। 2005 में उन्हें फिल्मफेयर का लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। इस मौके पर गीतकार पंकज प्रियदर्शी, यादव जी फिल्म के निदेशक संजय श्रीवास्तव , अभिनेता प्रशांत राज सहित दर्जनों शुभ चिंतकों ने अनोखी अदा पेश करने वाले उस महान कलाकार को याद किया।