ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में भी दिखी अरविंद केजरीवाल की झाड़ू, हुआ "आप" का प्रदर्शन


नवगछिया पुलिस जिला मुख्यालय स्थित नवगछिया शहर में भी रविवार को अरविंद केजरीवाल की झाड़ू को सरे आम लोगों ने देखा। जिसे आम आदमी पार्टी के भागलपुर जिला के दर्जनों कार्यकर्ता लेकर नवगछिया की सड़कों पर उतरे थे।
इससे पहले इन लोगों ने स्थानीय बिहारी अतिथि सदन में जिला संयोजक अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक भी आयोजित की थी। जहां श्री सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी व्यवस्था परिवर्तन का आगाज है।  सफाई ऊपर से ही प्रारम्भ होती है। जिसकी शुरुआत दिल्ली से श्री केजरीवाल ने प्रारम्भ कर दिया है। नवगछिया के आम जनों का सहयोग मिलने से यहा भी भ्रष्टाचार की सफाई होगी।
इस मौके पर अनुज कुमार ने लोकसभा चुनाव पर विस्तार से चर्चा की। वहीं जिला सचिव शांति रमन ने नवगछिया की एक मॉनिटरिंग कमिटी गठित की। जिसमें कृष्ण कुमार केडिया, रजनीकान्त राय, पिंटू कुमार, इंद्रजीत कुमार, नवीन कुमार सिंह, रवि कुमार सिन्हा एवं उमा शंकर प्रसाद को शामिल किया गया। साथ ही पंचायतों की जिम्मेवारी नंदनी सरकार, उदय कुमार सिंह, उमेश प्रसाद महतो, नवल किशोर सिंह, पुष्कर कुमार सिंह को सौंपा गया।
इसके बाद सारे कार्यकर्ताओं ने एक विजय जुलूस की शक्ल में नारे लगाते हुए नवगछिया नगर का भ्रमण भी किया। जिसमें उपरोक्त लोगों के अलावा राजीव कुमार राय, विनोद कुमार सिंह, हेमंत कुमार, यमुना मंडल, अजय आनन्द इत्यादि लोगों ने भाग लिया।