ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

भागलपुर में लगान रसीद का संकट

भागलपुर में लगान रसीद का संकट
अब तक बना हुआ है। जिसकी वजह से अंचलों को राजस्व का नुकसान हो रहा है। गुलजारबाग प्रेस में कागज की कमी से रसीद छपाई का संकट हो गया है। इसके पहले गत वर्ष ब्लाक नहीं होने के कारण छपाई नहीं हो रही थी।
उधर, रसीद के अभाव में महीनों से अंचलों में दस हजार आवेदन लंबित हैं। लोग प्रतिदिन अंचलों से बिना रसीद कटाए वापस आ रहे हैं। अंचल अधिकारी और अंचल निरीक्षक रसीद के नाम पर चुप्पी साधे हैं। जिला स्तर पर राजस्व वसूली की समीक्षा में अंचल पिछड़ रहा है। जिले के अधिकारियों को मार्च तक लक्ष्य पूरा होने का संकट सता रहा है। लगान रसीद के लिए जिला प्रशासन की ओर से गुलजारबाग प्रेस के प्रशासक को कई बार स्मार भेजा गया है। जिले में लगान रसीद की मांग छह हजार बुक है। इसके विरुद्ध नवम्बर माह तक डेढ़ हजार बुक लगान रसीद की आपूर्ति हुई है। कुछ अंचलों में राजस्व कर्मचारी गुप्त तरीके से लगान रसीद को रखे हैं जो अधिक पैसा लेकर मनचाहे का रसीद काटते हैं। केसीसी ऋण लेने और अनुदानित बीज लेने में लगान अद्यतन लगान रसीद की जरूरत है। किसान रसीद कटाने के लिए अंचलों का चक्कर लगा रहे हैं। अब धान अधिप्राप्ति का समय आने वाला है। इसमें वैसे ही किसानों के धान लिए जाएंगे जिनकी जमीन की अद्यतन रसीद कटी है।
उधर, विभागीय सूत्रों ने बताया कि जिला के आग्रह पर दो दिन पहले डेढ़ हजार लगान रसीद की आपूर्ति हुई है। जिसे मंगलवार के बाद अंचलों में वितरण किया जाएगा।