| भवानीपुर का माँ काली मंदिर |
नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र के अधिकांश थाना क्षेत्रों में काली पुजा सोमवार को उल्लास पूर्वक सम्पन्न हो गयी। इस दौरान अधिकांश जगहों पर बलि प्रथा की परंपरा को भी निभाया गया। कहीं भैंसा तो कहीं पाठा तो कहीं कुष्मांडा( कोढ़ला) की बलि दी गयी। सभी जगहों पर मेला भी लगा रहा। जहां मौके पर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद दिखायी दिया।