ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

केबीसी में दिखेगा हरियाणा का नन्हा कौटिल्य पंडित


हरियाणा का 6 साल से छोटा बच्चा जो आज तक पर आया था और जनरल नॉलेज के तमाम प्रश्नों का बेधड़क उत्तर दे रहा था? जी हां हम बात कर रहे हैं नन्हें कौटिल्य पंडित की. इस बच्चे को 'गूगल ब्वॉय' के नाम से अब प्रसिद्धि मिल रही है।
पांच वर्षीय कौटिल्य पंडित को चर्चित टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में आमंत्रित किया गया है। बाल दिवस को प्रसारित होने वाले चिल्ड्रेन स्पेशल शो में वह अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर नजर आएगा।
सोशल नेटवर्किग साइट ट्विटर पर शुक्रवार रात अमिताभ ने कौटिल्य के चयन की जानकारी दी। अमिताभ कौटिल्य के ज्ञान से काफी प्रभावित हैं। ट्विटर पर अमिताभ लिखते हैं, 'कई वैज्ञानिक और बुद्धजीवी भी कौटिल्य की तरह कम से कम समय में जवाब नहीं दे सकते।'
हरियाणा के करनाल के रहने वाले इस प्रतिभाशाली बच्चे को अविश्वसनीय सामान्य ज्ञान के लिए जाना जाता है और उसने हाल में ही दस लाख रुपये का पुरस्कार भी जीता है। दुनियाभर की घटनाओं की उसे सटीक जानकारी है।
कहते हैं होनहार वीरवान के होत चिकने पात। हरियाणा के करनाल जिले के कोहण्ड गांव का रहने वाल करीब छह साल बालक कौटिल्य अद्भुत दिमाग का धनी है। कौटिल्य देश-विदेश के भूगोल और सामान्य ज्ञान के बारे में ऐसे बताता है कि बड़े-बड़े के छक्के छूट जाएंगे।
पहली क्लास में पढ़ने वाला कौटिल्य से किसी भी नदी, पहाड़, राज्य, नामचीन हस्तियों आदि के बारे में पूछने पर, वह पलक झपकते ही उसका जवाब दे देता है। उससे किसी भी देश के बारे में पूछें, वह तुरंत बता देता है। कौटिल्य के इस ज्ञान से उसके परिवार वाले भी हैरान हैं। उसे खगोलशास्त्र के बारे में भी पूरी जानकारी है। कौटिल्य बड़े होकर नाम कमाना चाहता है।