ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

विधायक गोपाल मंडल ने किया सत्संग स्थल का भूमि पूजन


गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने रविवार को नवगछिया थाना क्षेत्र स्थित बाजार समिति की जमीन पर भूमि पूजन किया । यह भूमि पूजन उस जगह हुआ जहां अनुमंडलीय संतमत सत्संग का 32 वां अधिवेशन 16 व 17 नवंबर को होगा। इस मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने संत्सग स्थल पर ध्वजारोहण भी किया।
जानकारी के अनुसार दो दिन होने वाले इस अधिवेशन में संतमत के वर्तमान आचार्य महर्षि हरिनंदन परमहंस जी महराज व अन्य साधु महात्मा का पदार्पण होगा तथा उनका प्रवचन भी होगा। भूमि पूजन और ध्वजारोहण के मौक पर संतमत सत्संग समिति के अनुमंडलीय अध्यक्ष श्रीलाल कानोडिया, व्यवस्थापक फूलबाबा, श्याम सुंदर केडिया, सुनील पंडित, पूर्व जदयू जिलाअध्यक्ष विरेंद्र सिंह, भीम शर्मा, बीस सूत्रीय अध्यक्ष सुबोध साह, मुखिया सुनील पंडित, चदेश्वरी सिंह गोपाल प्रसाद यादव, विरेंद्र कुमार यादव, श्यामल किशोर यादव, उमेश पटेल आदि मौजूद थे।