ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

महानंदा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें चल रही हैं लेट


शुक्रवार को दिल्ली जाने वाली महानन्दा एक्सप्रेस लगभग 22 घंटा लेट से चल रही है। जिसकी वजह से यह 15483 अप महानन्दा एक्सप्रेस शनिवार को दिन के लगभग 3 बजे नवगछिया स्टेशन आने की संभावना है।
इसके अलावा 12506 डाउन नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस 5 घंटा 30 मिनट विलम्ब होने के कारण लगभग 9 बजे नवगछिया पहुँचने की संभावना है। 
जबकि 12488 डाउन सीमांचल एक्सप्रेस 6 घंटे विलम्ब होने के कारण 10 बजकर 20 मिनट पर तथा 05609 गौहाटी गोरखपुर होली डे साप्ताहिक भी 6 घंटे विलम्ब होने के कारण दिन के 3 बजकर 30 मिनट पर नवगछिया आने की संभावना है।

वहीं 13163 अप हाटे बाजारे एक्सप्रेस, 55537 अप समस्तीपुर पैसेंजर, 55524 कटिहार पैसेंजर, 28181 डाउन टाटा कटिहार लिंक एक्सप्रेस, 55523 दरभंगा पैसेंजर, 28182 कटिहार टाटा लिंक एक्सप्रेस के नियत समय से चलने की संभावना है। पूरी जानकारी नवगछिया स्टेशन से प्राप्त की जा सकती है।