बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के कृषि वैज्ञानिको द्वारा
शनिवार की शाम नवगछिया प्रखण्ड के पकरा गाँव में किसान चौपाल का आयोजन किया। जिसकी
अध्यक्षता प्रमुख किसान घनश्याम सिंह ने की।
इस किसान चौपाल में कार्यक्रम समन्वयक डॉ0 बिनोद कुमार
ने किसान चौपाल की आवश्यकता और फायदा पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए जानकारी दी। जहां
मौके पर डॉ0 संजीव कुमार, डॉ0 जियाउल होदा, पंकज कुमार सहित कई कृषि विशेषज्ञ भी मौजूद थे। मौके पर मौजूद महिला किसान
सुमन भारती, प्रेमलता देवी, सरिता देवी, सुनीता देवी, उषा देवी तथा किसान नरेंद्र सिंह, शंकर सिंह, संजय सुमन, विंदेश्वरी
सिंह इत्यादि दर्जनों किसान को खेती और इससे जुड़ी समस्या का समाधान बताया गया। साथ
ही किसानों की सम सामयिक समस्याओं का भी समाधान बताया गया। इसके अलावा प्रोजेक्टर से
भी नई तकनीक से खेती करने की विधि बताई गयी।