ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

गांधी जयंती पर नवगछिया जागृति ने आयोजित की वाद विवाद प्रतियोगिता


गांधी जयंती के मौके पर नवगछिया मारवाड़ी युवा मंच की महिला शाखा नवगछिया जागृति नामक संस्था द्वारा राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रीय वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया | मंच के प्रादेशिक अध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा तथा स्थानीय वाणिज्य परिषद के अध्यक्ष रामावतार प्रसाद सर्राफ एवं नवगछिया जागृति की अध्यक्ष वीणा सर्राफ ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर इस प्रतियोगिता का उदघाटन किया |
मारवाड़ी विवाह भवन में आयोजित इस वाद विवाद प्रतियोगिता में बालभारती, बालभारती विद्यालय, सावित्री पब्लिक स्कूल, गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर, बेथल मिसन पब्लिक इंग्लिश स्कूल, अरविंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल तथा रुंगटा बालिका विद्यालय के कुल 32 प्रतिभागी छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया | जिसका संचालन उपाध्यक्ष सुमित्रा केदिया और संयुक्त सचिव शालिनी चिरानिया ने किया |
इस मौके पर नवगछिया जागृति  संस्था की अध्यक्ष वीणा सर्राफ, सचिव बबीता वर्मा, कोषाध्यक्ष कंचन सिंघानिया, उपाध्यक्ष रेणु वर्मा, संयुक्त सचिव रूपा पंसारी के अलावा मंजु केडिया, सुमित्रा केडिया, ममता पंसारी, ममता मावण्डिया, सरिता यादुका, रश्मि सर्राफ, रेखा केडिया, कंचन खेमका, पूजा रुंगटा, सोनम नारनोली, सीमा देवी, राम कुमार साहू, नरेश शर्मा, बाबू राम टुड्डु इत्यादि दर्जनों लोग मौजूद थे |
इस प्रतियोगिता के प्रथम सत्र के विजेता के रहे गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर के कक्षा 5 के छात्र अभिषेक कुमार तथा उप विजेता रहे गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर के कक्षा 5 के ही छात्र दीपक कुमार | साथ ही द्वितीय सत्र के विजेता रहे सावित्री पब्लिक स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा आकांक्षा कृष्णा तथा उप विजेता बालभारती की कक्षा 10 के छात्र कुणाल आनन्द | जिन्हें मंच का प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया |