ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

युवा महोत्सव के लिये नवगछिया में हुई अनुमंडल स्तरीय कला प्रदर्श प्रतियोगिता


बिहार राज्य युवा महोत्सव की तैयारियां राज्य भर में ज़ोरों पर चल रही हैं।  जिसके तहत नवगछिया अनुमंडल मुख्यालय में भी शनिवार को अनुमंडल स्तरीय कला प्रदर्श प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमें कुल आठ विधाओं के लिये दर्जनों प्रतिभागियों ने भाग लिया । जिसमें से पाँच विधाओं में केवल एक एक प्रतिभागी ही भाग ले सके। इसके अलावा एक विधा में दो, एक में चार तथा एक में नौ प्रतिभागियों ने ही भाग लिया । जहां निर्णायक के रूप में कार्यपालक दंडाधिकारी सुंदरवास कुमारी, बीडीओ नवगछिया वीणा कुमारी, सीओ नवगछिया मिथिलेश कुमार एवं मनोज कुमार शामिल थे । 
मौके पर निर्णायक मण्डल के सदस्य मनोज कुमार ने बताया कि इस अनुमंडल स्तरीय चयन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की संख्या काफी कम है। जिसका कारण है कि चयन प्रतियोगिता का प्रचार प्रसार काफी कम हुआ है। जिसकी वजह से आठ विधाओं में से पाँच विधा के लिए मात्र एक एक प्रतिभागी ही शामिल हो पाये। जो स्वतः चयनित माने जा सकेंगे।
वहीं युवा महोत्सव के लिए इस चयन प्रतियोगिता के खिलाफ कई लोगों ने मनमाना चयन का सवाल खड़ा किया है। जिसमें विभागीय नियमों की काफी अनदेखी बतायी जा रही है। साथ ही कई लोगों ने यह भी कहा है कि इस तरह से किए गए चयन से छिपी हुई प्रतिभा कभी भी आगे नहीं आ सकेगी।