बिहार परिमंडल के मुख्य डाक महाध्यक्ष बिग्रेडियर जी.भुयान ने बिहार के पहले महिला डाकघर का शुभारंभ गया के एपी कालोनी स्थित प्रवर डाक अधीक्षक के कार्यालय परिसर में किया।
श्री भुयान ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का दौर चल रहा है। सरकार महिलाओं का सहयोग कर रही है। सरकार ने बिहार के हर बड़े जिले को कुछ अलग-अलग विशेष योजनाएं दी हैं। जैसे पटना में डाक विभाग एटीएम खोलने का काम चल रहा है। इस तरह गया को महिला डाकघर दिया गया है। महिलाएं अपनी बात पुरुष कर्मियों से कहने में हिचकती हैं पर अब ऐसा नहीं होगा। इसी सोच के तहत विभाग ने यहां महिला डाकघर खोलने की जरूरत महसूस की। यहां का कार्य अच्छा रहा तो बिहार के अन्य जिला मुख्यालयों में महिला डाकघर खोला जाएगा।