ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

मुझे न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है : राबड़ी


बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने लालू प्रसाद को शुक्रवार को रांची उच्च न्यायालय से जमानत नहीं मिलने पर कोई प्रतिक्रिया से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि उनको न्यायपालिका व भगवान पर पूरा विश्वास है। न्याय अवश्य मिलेगा।
राबड़ी अपने आवास पर पहुंचे कार्यकर्ताओं से विधानसभा स्तर पर राजद के हो रहे सम्मेलनों की जानकारी प्राप्त करती रहीं। वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसीं। उनके मुताबिक बिहार में काूनन-व्यवस्था पूर्ण रूप से ध्वस्त है। अपराधियों व माफियाओं का राज चल रहा है। अपराधियों के बीच शासन का खौफ समाप्त है। पिछले आठ वषरें में 25 हजार से अधिक हत्या व 7500 से अधिक दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं। कहा कि पुलिस से अपराधी नहीं बल्कि जनता को भय है। सबसे अधिक जुल्म पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित, महादलित व अल्पसंख्यकों पर हो रहा है। हर तरफ भ्रष्टाचार व अफसरशाही का बोलबाला है। हत्या का सिलसिला जारी है। अरवल में राजद दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष योगेन्द्र मांझी की हत्या कर दी गयी । सांसद रामकृपाल यादव के धरना पर बैठने के बाद सरकार ने मुआवजे की घोषणा की। पार्टी की ओर से एक लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। चंपारण में राजद नेता मो.गाजी की हत्या व पटना में व्यवसायी रामजी गुप्ता की हत्या कर दी गयी। इससे विधि व्यवस्था बनाए रखने का दावा करने वाली सरकार की पोल खुल गयी है। उनके मुताबिक बाथे नरसंहार में निचली अदालत से सजा पाए लोगों को निर्दोष साबित होने पर दलित- महादलित दहशत में हैं। वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जवाब मांग रहे हैं कि आखिर हत्या किसने की। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि बताएं कि आखिर बाथे नरसंहार के दोषी कौन हैं। उन 58 लोगों की हत्या आखिर किसने की। क्या लोग अपने आप मारे गए।